चार लीटर देशी शराब के साथ 5 युवक गिरफ्तार
पुलिस ने किया घर को सील
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी में शुक्रवार की देर रात नवगछिया पुलिस द्वारा 4 लीटर देसी शराब के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि नोनिया पट्टी स्थित मुसहरी पट्टी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी.
जहां बमबम कुमार अपने घर में देसी शराब बेचने और पिलाने का काम कर रहा था. मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग उसके घर से शराब खरीदने एवं पीने के लिए पहुंच रहे थे. पुलिस को देख कर शराब बेच रहे युवक ने शराब से भरी बोतल को फेंकना चाहा और भागना भी चाहा मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए लोगों में मुसहरी पट्टी निवासी बमबम कुमार, मोहम्मद गुलजार, गोगरी जमालपुर निवासी सुमन कुमार मिश्रा, गोपालपुर के अभिया बाजार निवासी प्रमोद कुमार मंडल और नवगछिया के नवादा निवासी नरेश प्रसाद को 4 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि बमबम कुमार के घर को भी सील कर दिया गया है. और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.



