भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवा राजद नोटबंदी के Side Effects को जन जागरण और नुक्कर सभा के माध्यम से आम लोगो तक ले जाएगी । इसके लिए राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद जी के आह्वान पर राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत
प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर 28 दिसम्बर को महाधरना का आयोजन किया गया है। इस महाधरना को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए युवा राजद पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है और जगह-जगह जनजागरण अभियान,जनसंपर्क अभियान,बैठक कर रही है। 28 दिसम्बर को भागलपुर जिला मुख्यालय का महाधरना ऐतिहासिक होगी इस महाधरना में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल शामिल होंगे ।
प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा नोटबंदी किये जाने से देश की जनता पर साइड इफेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि :-
1. 22 करोड़ लोगों की नौकरी छीनी
2. जीडीपी को 2.5% का नुकसान
3. देशभर में सैंकड़ों मौत
4. किसान, मजदूर और गरीब परेशान
5. अर्थव्यवस्था चौपट
6. व्यापार खत्म, व्यापारी त्रस्त
7. किसानों की बम्पर फसल खराब
8. कालाधन निकलवाने में विफल
9. 30 करोड़ रू के नकली नोट खत्म करने के लिए 42000 करोड़ नये नोट छापने का देश पर खर्च
10. भारत में केवल 4 फीसदी काला धन नकदी में, शेष 96% काले धन को छुपाने के लिए नोटबन्दी का नाटक
11. विगत ढ़ाई साल में लाखों करोड़ काला धन विदेशों में भिजवाने के बाद नोटबन्दी का दिखावा
12 . रोज़गार, उत्पादन, खपत और निवेश में भारी कमी
13. देश में गैर-संगठित क्षेत्र में कार्यरत 94 फीसदी लोगों का रोजगार खतरे में
14. नकदी के रूप में प्रयोग होने वाला हर नोट काला धन नहीं होता. ज्यादातर वो पैसा है, जिस पर टैक्स दिया जा चुका है
15. नोट का रंग व आकार बदलने से काला धन और भ्र्ष्टाचार खत्म नहीं होगा।
16. आर्थिक व्यवस्था ठप्प। फुटकर व्यवसायी मरने के कगार पर
17. Paytm के ज़रिये चीनी कंपनी को बढ़ावा देना।
Total Downloads: 79
