नवगछिया: बीएचयू में छात्र छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इनोस ऐपवा और आयशा के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को नवगछिया के वैशाली चौक पर इनोस के राज्य सचिव गौरी शंकर राय एपवा के जिला सचिव कंचन देवी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ सरकार जवाब दो, बीएचयू कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी शर्म करो, बीएचयू में तानाशाह कुलपति को बर्खास्त करो, बर्बर पुलिस दमन में शामिल पदाधिकारियों पर कार्रवाई करो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है,
Total Downloads: 119
सुरक्षा सम्मान के लिए आंदोलन रद, बीएचयू के छात्र छात्राओं पर बड़बड़ दमन के जिम्मेवार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शर्म करो जैसे नारों के साथ बीएचयू के कुलपति एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका. इस मौके पर मौजूद राज्य सह सचिव गौरी शंकर राय ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंदर लोकतांत्रिक तरीके से छात्राओं के साथ हो रहे छेड़खानी वह सुरक्षा के सवाल पर धरना प्रदर्शन अनशन के के जरिए अपनी मांग के पक्ष में आंदोलनरत बीएचयू के छात्राओं पर के पक्ष में खड़ा होने के बजाए विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्र छात्राओं पर पुलिसिया दबाव दमन शर्मनाक हरकत है.

बीएचयू के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी का शर्मनाक हरकत सबों के सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने जो नारा दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यह नारा भी जुमला है. जब बीएचयू में छात्राओं की छेड़खानी के सवाल पर इज्जत आबरु बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही थी योगी आदित्यनाथ की पुलिस बेरहमी से हॉस्टल में रह रही छात्राओं पर लाठी बरसा रही है. इस मौके पर गौरी शंकर राय जिला, संयोजक भरत भूषण, प्रमोद मंडल, ऐपवा के जिला सचिव कंचन देवी, जिला कमेटी के सदस्य नीतू देवी, रूबी भारती, लक्ष्मी देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

