नवगछिया। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बलाहा स्थित आशा उपेंद्र कुशवाहा सेवा सदन में स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने की।
Total Downloads: 102
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवा और ऊर्जावान मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की पंचायती राज व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान में मंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बलाहा को अलग पंचायत का दर्जा देने की प्रमुख मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि बलाहा को अलग पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लोगों को पंचायत स्तर की सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

ग्रामीणों ने मंत्री से मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। मंत्री ने ग्रामीणों की बात सुनी और उनकी मांग पर उचित स्तर पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया।
