नवगछिया  : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने क्षेत्र दौरे के क्रम में 2 दिन पहले ट्रेन से कट कर मारे गए मनोज चिरानिया के परिजनों से मिले और परिजनों को विपत्ति की घड़ी में धैर्य से काम लेने की बात कही. इसके बाद श्री हुसैन भवानीपुर जाकर काली मेला समिति के लोगों से मुलाकात की और आयोजन की जानकारी ली. इसके बाद श्री हुसैन झंडापुर गांव जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिले और उनका हाल चाल लिया. इससर पर श्री हुसैन ने कहा कि नारायणपुर से रंगरा होकर गुजरने वाले एन एच फोरलेन निर्माण की घोषणा पिछले दिनों प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने पर श्री हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद के पात्र है. श्री हुसैन ने 4 माह तक बिहपुर एनएच 106 शिलान्यास की बात कही.

Whatsapp group Join

सेंड श्री हुसैन ने आलिया भट्ट गांव में काली पूजा के अवसर पर आयोजित एक नाटक समारोह का उद्घाटन किया. श्री हुसैन ने लोगों को दीपावली व छठ की शुभकामना देते आतिशबाजी संभलकर करने की सलाह दी.

श्री हुसैन के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जदयू के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, भाजपा नेत्री पूनम चौरसिया, जिला पार्षद बिहपुर विधानसभा की भाजपा नेत्री कुमकुम देवी, बिहपुर विधानसभा के भाजपा नेता मुखिया पवन कुमार चौधरी, नवगछिया के नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, फाइटर जेम्स, गोपाल चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर के प्रखंड अध्यक्ष रुपेश रूप अभी कई भाजपा नेताओं की मौजूदगी थी.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *