नवगछिया- रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में पटवन के लिए खेत में रखे पंपसेट को चोरी कर पिकअप वैन पर लादकर भाग रहे गाड़ी सहित चालक को रंगरा पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बरामद पिकअप वैन को रंगरा पुलिस ने जप्त कर लिया और गिरफ्तार किए गए चालक को गिरफ्तार कर रंगरा थाना लाया गया. जहां उनसे पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य चोरों के बारे में गहराई से पूछताछ कर रही है.

पिकअप वैन चालक ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भीम दास टोला तिनटंगा दियारा निवासी रामदास मंडल के पुत्र शालो मंडल के रूप में बताया है. मिली जानकारी मुरली निवासी अरविंद सिंह ने पटवन के लिए अपना पंपसेट खेत में लगा रखा था.

मंगलवार की देर रात पांच छःअज्ञात चोरों ने मिलकर पंपसेट को चोरी कर पिकअप वैन पर लादकर भाग रहा था. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पंपसेट चोरी करते चोरों को देख लिया और इसकी सूचना रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार को दी.

रंगरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी किए गए पंपसेट को पिकअप वैन पर लादकर भाग रहे पिकअप सहित चालक को मुरली चौक के समीप दबोचलिया. इस बाबत रंगरा थाने में चालक सहित पांच छह अन्य अज्ञात चोरों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

वहीं दूसरी ओर घटना में शामिल अन्य चोरों के बारे में गिरफ्तार किए गए चालक से रंगरा पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है. चालक की निशानदेही पर चोरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टंगा दियारा क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *