गोपालपुर : पीएचसी गोपालपुर में ततकालीन लेखापाल नीरज कुमार द्वारा छह लाख रुपये गवन के मामले में गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी जयप्रकाश मिश्रा की पुत्री प्रीति कुमारी को कांड के अनुसंधान कर्ता ने बीती रात को गिरफ्तार कर लिया. इसके पूर्व लेखापाल नीरज कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक सुजीत कुमार झा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
क्या है मामला-
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
पीएचसी गोपालपुर के ततकालीन लेखापाल नीरज कुमार द्वारा यूको बैंक की गोपालपुर शाखा में फर्जी तरीके से एएनएम निहारिका कुमारी के नाम पर फर्जी तरीके से खाता खोलकर लगभग छह लाख रुपये की अवैध निकासी करने का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने गोपालपुर थाना में लेखापाल के खिलाफ नामजद प्राथमिकि दर्ज करवाई थी. पुलिस जाँच में इस बात का खुलासा हुआ कि खाता में एएनएम के बजाय आशा की पुत्री का फोटो लगा है. इस मामले में बैंक प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है. एसपी पंकज सिंहा के निर्देश पर प्रीति कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

