गोपालपुर : भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव राणा झा ने गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गाँव की पंचायत शिक्षिका सपना कुमारी की मृत्यू के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद प्रभात खबर से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक कठिनाई के कारण मृत शिक्षिका सपना कुमारी का समुचित इलाज परिजनों द्वारा नहीं करवाया जा सका.जिस कारण रविवार की रात को शिक्षिका की मृत्यु हो गई .उन्होंने बताया कि शिक्षिका सपना कुमारी दिसम्बर 2017से ही काफी बीमार थी.

परिजनों द्वारा पटना में इलाज करवाया जा रहा था.परन्तु आर्थिक अभाव के कारण इलाज सबी तरीके से नहीं कराया जा सका.उन्होंने बताया कि समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण समुचित इलाज के अभाव में अब तक एक दर्जन से अधिक शिक्षक व शिक्षिकाओं की मौत हो गई .इन शिक्षकों की मौत के लिये उन्होंने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया.उन्होंने मृत शिक्षिका के पुत्र को नौकरी व चार लाख रुपये का अनुदान देने की माँग की.

इस अवसर पर उप प्रधान सचिव युगेश कुमार ,प्रखंड सचिव सुबोध चन्द्र यादव ,नियोजित शिक्षक संघ पुलिस जिला नवगछिया के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव ,अनिल कुमार अनल ,नितीश नयन ,निर्मल कुमार,पवन कमार,प्रभाकर ,बीआरपी भवेश कुमार आदि की मौजूदगी देखी गई. दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय वीरनगर में शिक्षिका की मौत पर शोक सभा आयोजित किया गया.प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान ने मृत शिक्षिका के पति को पाँच हजार नगद सहायता राशि दी.मृत शिक्षिका सपना कुमारी अपने पीछे तीन पुत्री ,एक पुत्र व पति तथा सास -ससुर सहित भरा -पूरा परिवार छोड गई हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil