नवगछिया: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने रणनीतिकार प्रशांत किशोर के राजनीति एंट्री और जदयू की सदस्य्ता ग्रहण किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी से बिहार की जनता का मोहभंग हो चुका है यह बात नीतीश कुमार जी भी अच्छी तरह जान चुके है। बिहार की जनता चुनाव के इंतजार में है एनडीए को सत्ता से बाहर कर सबक सिखाने वाली हैं।

इसलिए नीतीश कुमार जी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के मैनेजमेंट के सहारे आगामी लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा 2020 का चुनावी बैतरणी पार करना चाहती हैं। नीतीश कुमार जी को पता होना चाहिए कि राजनीति में जनसमर्थन के बिना किसी भी प्रकार का मैनेजमेंट भी काम नही करता है। इसलिए प्रशांत किशोर का मैनेजमेंट भी अब नीतीश जी की सत्ता नही बचा पाएगी।
Total Downloads: 85

रणनीतिकार प्रशांत किशोर जिस प्रकार 2017 में यूपी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी रणनीति में हवा हवाई साबित हुए थे उसी प्रकार बिहार में भी चुनावी रणनीति फ्लॉप साबित होगी।
श्री यादव ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग और बिहार में चेहरे को लेकर घमासान मचा हुआ है भाजपा और जदयू एक दूसरे को अपनी – अपनी ताकत दिखाने में लगे हुए । इसी कड़ी का एक हिस्सा प्रशांत किशोर का जदयू में राजनीतिक रूप से शामिल होना भी है। वही नीतीश कुमार जी ने प्रशांत किशोर को जदयू का भविष्य (उत्तराधिकारी) बता कर जदयू के कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी अपमान करने का काम किया हैं। नीतीश कुमार जी को अब जदयू के पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भी भरोसा व विश्वास नही रहा गया हैं।

