नारायणपुर – क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब क्षेत्र की समस्या, कुरीतियाँ एवं भ्रष्टाचार को दुर कर सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को निष्पक्ष रूप से प्रसारित किया जायेगा.

19 naug narayanpur men yuwa sansad

उक्त बातें शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ़ इंडिया और नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में रविवार को  कन्या उच्च विद्यालय मधुरापुर के प्रांगण में बोलते हुए एम. ई. एच. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि युवाओं के पास शारीरिक क्षमता एवं मानसिक क्षमता है किसी भी सामाजिक बुराइयों को दूर करने  की आवश्यकता है और  संगठित होकर आगे बढ़ने की. इस अवसर पर गांधी विचार मंच के रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि आज युवा ही भारत के भविष्य है. इसलिये युवाओं को हर समय सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने की जरुरत है. ताकि हमारा देश सर्वोत्तम एवं समुन्नत बन सके. डॉ हरिशचंद्र प्रसाद साह ने युवाओं को सामाजिक दायित्व युवा क्लबो की भूमिका एवं गतिविधि पर प्रकाश डाला प्रधानाधयापक  मुकेश कुमार पासवान के द्वारा उपस्थित कुल 80 युवाओ का मार्गदर्शन करते हुए सशक्त राष्ट्र नवनिर्माण हेतु आगे बढ़ने को प्रेरित किया गया. मौके पर छात्र नेता सुमित कुमार ,रमेश प्रसाद साह, अमरेंद्र कुमार, रघुनन्दन झा, मो इस्लाम, पूर्व एन. वाई.सी. डॉ सुधांशु कुमार, एन. वाई. सी. सुमित कुमार यादव  सहित अन्य वक्ताओं ने युवाओं के द्वारा क्षेत्रीय समस्या के समाधान की बात बतायी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *