पंजीयन कराने गयी छात्राओं को महाविद्यालय से लौटाया बैरंग
,, इंटर काउंसिल से जारी आदेश के अवहेलना का मामला


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया : मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में इंटर काउंसिल से जारी आदेश की इन दिनों अवहेलना की जा रही है. मामला इंटर के वार्षिक परीक्षा में सम्मलित होने वाली छात्राओं के पंजीयन से संबंधित है. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अपना पंजीयन कराने आयी छात्राओं पूजा कुमारी और श्वेता कुमारी समेत कई छात्राएं विगत दो दिनों से महाविद्यालय से मायूस हो कर लौट रही हैं.

ऐसे छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी परेशानहैं. छात्राओं ने कहा कि जिस वक्त पंजीयन का नियमित समय था उस समय वे लोग अपना पंजीयन नहीं करा सकीं. जब अखबार के माध्यम से उन लोगों को पता चला कि वे लोग महाविद्यालय पहुंची. यहां बड़ा बाबू और अन्य कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि अब पंजीयन संभव नहीं है. छात्राओं ने मामले की शिकायत प्राचार्य डा भावना झा से भी किया लेकिन उन्होंने भी छात्राओं को बैरंगलौटा दिया.

मालूम हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के विज्ञप्तिसंख्या पीआर 95‍-2017 में स्पष्ट कहा गया है कि पंजीयन से वंचित छात्र 18 नवंबर तक अपना पंजियन करवा सकते हैं. खास कर महाविद्यालयों के प्रधानों, जिलाशिक्षा पदाधिकारी और अभिभावकों और छात्र छात्राओं को सुचित करते हुए उक्त विज्ञप्ति समाचार पत्र के माध्यम से जारी किया गया है.

कहते हैं बड़ा बाबू

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय प्रधान लिपिक अर्जुन प्रसाद ने कहा कि नियमित पंजीयन में भी पांच छात्राओं का पंजीयन हो नहीं पाया है. वे लोग रोज ऑन लाइन सुधार के लिए प्रयासरत है. अब नये पंजीयन की संभावना नहीं दिख रही है.

कहते हैं प्राचार्य

महाविद्यालय की प्राचार्य डा भावना झा ने कहा कि पंजीयन में तकनीकी असुविधा है. जिसके कारण वे लोग पंजीयन करने में असमर्थ हैं. अब साइट पर ऑन लाइन पंजीयन कराना पड़ता है. आन लाइन पंजीयन में साइट खुल नहीं रहा है. प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस संबंध में कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet