नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव में 55 वर्षीय विभाकर सिंह की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. वृद्ध की अचानक मौत की सूचना पर परबत्ता पुलिस जमुनिया स्थित मृतक विभाकर सिंह के घर पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की और लाश को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक विभाकर सिंह की मौत पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई है. गांव के लगभग दो दर्जन लोगों ने परबत्ता थाने में आवेदन देकर विभाकर सिंह के पुत्र मनोभव सिंह, देव कुमार सिंह एवं मनोभव सिंह की पत्नी खुशी देवी पर अपने पिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. हालांकि मृतक की पुतहु खुशी देवी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि रात में ही परोस में भोज खाकर मेरे ससुर रात्रि के लगभग 10:00 बजे घर आए थे.

घर आकर वे अपने बिस्तर पर सो गए जब मैं सुबह में उन्हें जगाने गई तो उनके शरीर में किसी तरह की हलचल ना देख उसे झकझोर करो उठाने का प्रयास किया मगर उसके बाद भी वह नहीं उठे तब मैंने अपने पति सहित अन्य लोगों को बुलाकर बताई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक विभाकर सिंह से उनके पुत्र द्वारा पिछले दिनों कई बार झगड़ा किया गया था और मृतक को पुत्र के द्वारा घर से निकाल भी दिया गया था. घर से निकाले जाने के बाद मृतक अपने पड़ोस के एक रिश्तेदार गिरधर सिंह के यहां रहा था गिरधर सिंह मृतक का रिश्ते में साला बहनोई का रिश्ता था. इस बारे में गिरधर सिंह ने बताया कि पिछले बुधवार को की रात्रि में मेरे यहां एक भोज का कार्यक्रम था मृतक भोज खाकर बैठा हुआ था इसी दौरान रात्री के लगभग 9:00 बजे उसका दोनों पुत्र यहां पहुंचकर मृतक को मारपीट करते हुए मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले कर चला गया. इसके बाद सुबह में मृतक की मौत की सूचना मिली. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दोनों पुत्रों एवं उनके पुत्र वधू ने मिलकर षड्यंत्र कर दिवाकर सिंह की रात में गला दबाकर हत्या कर दिया है. मामले को लेकर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहराई से छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल परबत्ता पुलिस घटना को लेकर यूडी केस दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

मृतक के साथ पिछले दिनों पुत्र के द्वारा कई बार मारपीट की गई थी मृतक ने थाने में बेटे के विरुद्ध मारपीट को लेकर परबत्ता ठन में आवेदन देकर कहा गया था कि पुत्र के प्रताड़ित किया जा रहा है. पिछले दिनों पुत्र के द्वारा मृतक के साथ मारपीट भी की गई थी जिस में मृतक गंभीर रुप से घायल भी हो गया था. घायलावस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक को नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां जहां उपचार के बाद मृतक के द्वारा परबत्ता थाना में अपने दोनों पुत्रों एवं पुत्रवधू के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. वहीं ग्रामीणों का कहना है दोनों पुत्रों एवं पुत्रों के षड्यंत्र के तहत दिवाकर सिंह को गला दबाकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई था जिसमें सबसे बड़ा भाई गोपाल सिंह जो वर्तमान में गुवाहाटी में इंजीनियर है और सबसे छोटा भाई सुधाकर सिंह की सड़क दुर्घटना में कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है. इसके अलावा बताया जा रहा है कि मृतक का सबसे बड़ा भाई गोपाल सिंह की शादी के कई वर्ष बीत चुके हैं. मगर उनका कोई संतान नहीं है.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *