बिहपुर : बिहपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के इंदिरा मंच के समीप से बीएसएनएल के ऑप्टिकल केबल लगाने का कार्य कर रहे संवेदक के कुछ कर्मियों को अगवा कर एक कीमती मशीन व ₹10000 लूट का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि इस मामले में संवेदक के एक कर्मी नवादा जिले के केनासराय मुफस्सिल निवासी सिंटू कुमार ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
Total Downloads: 83
लेकिन सिंटू समेत अगवा किए गए अन्य कर्मियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अपनी सुविधानुसार अपहरण और लूट के मामले को चोरी में तब्दील कर दिया और प्राथमिकी दर्ज कर ली. कर्मियों का कहना है कि इंदिरा मंच से उन लोगों को अगवा कर मशीन के साथ एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया.

वहां पर उन लोगों के साथ मारपीट भी की गई और मशीन समेत उन लोगों से ₹10000 छीन लिए. घटना रात्रि तीन बजे की है. इधर देर रात बिहपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट और अपहरण का मामला दूसरा है. और यह घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है. उनके क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

