प्रेमिका को शादी का झांसा देकर साथ रहता था लेकिन शादी के लिए राजी नहीं होता था, जिससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे और वो लड़की को प्रेमी से मिलने नहीं देते थे। इसका बदला लेने के लिए लड़के ने प्रेमिका के साथ बिताए कुछ अंतरंग पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी जिसकी उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

घटना मोतिहारी जिले की है, संदीप गुप्ता नाम का लड़का एक साल से एक लड़की से प्यार करता था। लड़की के घरवालों को उनकी प्रेम कहानी पता थी और उन्हें कोई एतराज न था। वे दोनों की शादी कराना चाहते थे, लेकिन संदीप इसके लिए तैयार नहीं था, वो प्रेमिका के साथ वक्त बिताता था, लेकिन शादी की बात को टाल जाता था।

प्रेमिका और उसके घर के लोग संदीप पर शादी करने का प्रेशर डाल रहे थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार न था। इसके बाद लड़की के परिजन ने संदीप से कहा था कि हमारी बेटी से मिलना छोड़ दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा।संदीप को इसका अंदेशा हो गया था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। उसने एक नोट में उन सभी लोगों के नाम लिखे जो उसकी हत्या कर सकते थे।

गुरुवार की रात संदीप ने अपनी प्रेमिका की कुछ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक फोन आया। इसके बाद संदीप अपना मोबाइल घर में छोड़कर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

शव मिलने के बाद पुलिस को संदीप के पॉकेट से एक चिट्ठी मिली। इस चिट्ठी में संदीप ने दर्जनों लोगों के नाम और उनका मोबाइल नंबर लिखा था।शायद संदीप ने आशंका जताई थी कि ये लोग मेरी हत्या कर सकते हैं। उसने लिखा कि मैं अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा हूं। वहां मेरी हत्या हो सकती है।

उसके बाद शुक्रवार की सुबह एमएस कॉलेज की फील्ड में संदीप का शव मिला था। चाकू घोंपकर उसकी हत्या की गई थी। संदीप बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिबन गांव का रहने वाला था। मृतक संदीप पिछले एक साल से एमएस कॉलेज में कार्यरत एक कर्मी की बेटी से प्यार कर रहा था।

पुलिस ने घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवती और एक युवक को हिरासत में लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *