नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव से रहस्यमय तरीके से लापता हुई लड़की स्वर्गीय रामसेवक शर्मा की पुत्री सजनी कुमारी को परबत्ता पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने मौके से लड़की के प्रेमी गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. लड़की के बरामदगी के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने लड़की से पूछताछ की लड़की ने बताया कि 13 अप्रैल को वह अपने प्रेमी दीपक कुमार के साथ अपनी मर्जी से गई थी. दीपक से पिछले 15 महीने से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है.
Total Downloads: 116
-बोड़वा से रहस्यमय तरीके से लापता हुई लड़की बरामद
– लड़की के बरामदगी के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने की पूछताछ
– लड़की का पुलिस ने कराया मेडिकल जांच
– 13 अप्रैल को अपने प्रेमी के साथ भागी थी लड़की
उन्होंने कहा कि दीपक से नवगछिया गौशाला मंदिर में शादी भी कर ली है. पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल जांच नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. लड़की का 164 का बयान मंगलवार को व्यवहार न्यायालय नवगछिया में दर्ज कराया जाएगा. मालूम हो कि सजनी कुमारी 13 अप्रैल को संध्या समय अपने घर बोड़वा से शौच करने के बहाने घर से निकली थी. इसके बाद उन्होंने अपना दुपट्टा एवं चप्पल गांव के बगल के ही केले खेत में छोड़ कर वहां से फरार हो गई थी. केले के खेत मे चप्पल व दुपट्टा मिलने से परिजन किसी अनहोनी होने की बात से भयभीत हो गए थे.

इसकी सजनी के भाई ने परबत्ता पुलिस को दी. लड़की के रहस्यमय तरीके से लापता होने की सूचना पर हरकत में आई परबत्ता पुलिस ने छानबीन शुरु की. छानबीन में बात सामने आई कि लड़की प्रेमी के साथ फरार हुई है. लड़की का परिजनों से बातचीत होने के बाद परबत्ता पुलिस द्वारा लड़की के भाई के बयान पर शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने का मामला थाना में दर्ज कर किया गया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया. परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि लड़की की बरामदगी नवगछिया प्रखंड मुख्यालय के पास से की गई है. मौके पर उसके प्रेमी दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.
