नवगछिया : रेल दुर्घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस बार सहरसा स्टेशन के निकट राज्यरानी रेलगाड़ी अपने पटरी से उतर गई. हालांकि एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा गया. सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह सहरसा स्टेशन के निकट बेपटरी हो गई. सौभाग्य ही कहा जा सकता है जब यह घटित हुई उस समय ट्रेन की रफ़्तार बहुत ही कम थी.
Total Downloads: 387
रफ्तार कम होने के कारण जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ. हालांकि स्थानीय पुलिस इस दुर्घटना के पीछे किसी साजिश की पुष्टि से फिलहाल इन्कार किया है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस के दो कोच मानसी स्टेशन के नजदीक तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए जिसके कारण यात्रियों में भगदड़ का मच गई यात्री चलती गाड़ी से उतरने वाले ही थे कि ट्रेन रुक गई जिससे जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ.


