नवगछिया  : कटिहार बरौनी रेल खंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह प्लेटफार्म संख्या एक से दो पर जाने के क्रम में रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विंदेश्वरी प्रसाद यादव गिर गए. जानकारी मिली है कि गिरने के बाद उनके सर में गंभीर चोटें आई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
जानकारी मिली है कि सेवानिवृत्त शिक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद यादव खगड़िया में किसी संबंधी के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया के राजकीय रेल थाने के पुलिस कर्मियों को दी. मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने स्थानीय लोगों के माध्यम से ही वृद्धि की पहचान विंदेश्वरी प्रसाद यादव के रूप में की और उनके परिजनों को मोबाइल से सूचना दी.
परिजनों के पहुंचने के बाद रेल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. दोपहर तक शव परिजनों को सौंप दिया गया था. घटना की बाबत रेल थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजन गहरे सदमे में है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *