
भागलपुर: आज दिनांक 1 जनवरी 2017 : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी,स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव,को 10 सर्कुलर रोड, पटना उनके आवास पहुंच कर बारी -बारी से तीनो नेताओं से मुलाकात कर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई दी और राजद अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी ,पूर्व मुख्यमत्री श्रीमति राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया। प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी को सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता का आदर्श बताते हुए उनके दीर्घ, स्वस्थ,एवं सफल जीवन की कामना की ।
मौके पर राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद एवं श्रीमती राबड़ी देवी ने भी अभिवादन स्वीकार किया और बिहार के तमाम लोगों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया वर्ष हम सबके लिए सुख शांति और समृद्धि पूर्ण होगा। हमारे प्रदेश मे खुशहाली आएगी। प्रदेश वासियों की आशा और आकांक्षा पूरी होगी बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और राज्यवासियो का जीवन मंगलमय होगा।


