,, सुविधा दुरुस्त करने की बात करने पर कर्मियों ने किया अभद्र व्यवहार
,, रेल थाने में आ कर किया लिखित शिकायत
images
नवगछिया: राजधानी डाउन एक्सप्रेस से दिल्ली से गुवाहाटी तक यात्रा कर रहे नवगछिया के विश्वास कुमार शर्मा ने राजधानी एक्प्रेस में मिली रही सेवा से असंतुष्ट व कहीं भी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिये जाने पर अंततः गौछारी स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस को वैक्युम कर रोकवा दिया. इसके बाद हरकत में आये रेल प्रशासन ने विश्वास कुमार शर्मा की सुधी ली लेकिन विश्वास को नवगछिया स्टेशन पर ही मजबूरन उतरना पडा. विश्वास का कहना है कि वे दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे थे. लेकिन ट्रेन में पूरी तरह से अव्यवस्था थी. साफ सफाई का ट्रेन में घोर आभाव था. मंगलवार की रात में जो भोजन दिया गया वह दोयम दर्जे का और घटिया था. भोजन करने के बाद उसे उल्टी भी हो गयी. जब इसकी शिकायत ट्रेन में मौजूद कर्मियों से की गयी तो उन लोगों ने विश्वास की बात को मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद कई कर्मियों ने विश्वास के साथ बुरा बर्ताव, गाली गलौज भी किया. इसके बाद यात्रा की अनचाही परेशानी से आजिज हो कर विश्वास ने नवगछिया स्टेशन पर ही उतरने का फेसला लिया. नवगछिया स्टेशन पर विश्वास जब उतरे तो कई यात्रियों भी उनके साथ स्टेशन पर उतरे और विश्वास के साथ हुए बुरे बरताव को सच कहा. नवगछिया राजकीय रेल थाने में विश्वास ने इस बाबत एक आवेदन दे कर राजधानी के कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और व्यवस्था में आये दिन सुधार हो इसके लिए एक लिखित आवेदन दिया है.

कहते हैं पदाधिकारी

सोनपुर रेल मंडल के सिनीयर डीसीएम दिलीप साह ने कहा कि इस तरह के मामले की जानकारी मिली है. आवेदन नवगछिया में दिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही सख्त कार्रवाई की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *