
नवगछिया : रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. भूदेव चौधरी नवगछिया से राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के क्रम में नवगछिया आए हुए थे. जिसमें कि रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब से हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने है तब से नवगछिया के कार्यकर्ता से मेरा बहुत ही लगाव बना हुआ है. इससे पार्टी का कई कार्यक्रम होते रहता है. नोट बंदी के बारे में बताएं की यह नोटबंदी ज्यादा तर युवाओं को फायदा हो रहा है. और बेरोजगारों भी इसे स्वीकार कर रहे है. नोट बंदी का जो भी विरोध कर रहे है वो भी भ्रष्टाचार में संलिप्त है राहुल गांधी व लालू यादव जैसे लोग इसका विरोध कर रहे है वो खुद ही भ्रष्टाचार में है वो क्या बोल रहे हैं उनको बोलने का हक नहीं है. इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता राज्य परिषद विजय ठाकुर, अमरजीत कुमार, बादल कुमार, नगर अध्यक्ष उदय सिंह, मृणाल सिंह, गुफरान अली, बबलू कुमार व अन्य कई लोगों शामिल थे.

