भागलपुर: बुधवार की अहले सुबह झाझा-किऊल रेलखंड पर 18605 रांची जयनगर एक्सप्रेस में बदमाशों ने यात्रियों ने जमकर लूटपाट की। ट्रेन के एसी बोगी में हुई इस घटना में करीबन 10 लाख के सामान की बात कही जा रही है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

images4

लूटपाट के शिकार यात्री रांची, धनबाद और दरभंगा के रहने वाले हैं। इस संबंध में यात्रियों ने किऊल रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रांची की प्रतिभा कुमारी, धुर्वा के एनएस मिश्रा, धनबाद के अभिषेक राय, दरभंगा के भवनाथ झा आदि यात्रियों ने बताया कि एसी बोगी ए-1 में जसीडीह से बदमाश सवार हुए थे। ट्रेन के झाझा से आगे बढ़ने के बाद सबने हथियार दिखाकर यात्रियों से लूट-पाट शुरू कर दी।

किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि यात्री बीएन झा सहित छह लोगों ने किउल जीआरपी में केस दर्ज कराया, जिसे झाझा रेल थाना रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *