नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया काली मंदिर के पास शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे आँटो चालक मिथिलेश कुमार पर नवटोलिया निवासी सुरज चौधरी ने रंगदारी नहीं देने पर आठ चक्र गोली चलाई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
ग्रामीणों के अनुसार गोली चलाने के बाद ग्रामीण एकजुट हो कर उसे खदेड़ कर पकड़ा व जमकर धुनाई की.लेकिन भीड़ में महिलाओं के बीच से निकल कर भाग गया.

ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति तनावपूर्ण देखकर तीन लोगों के पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.संभावित ठिकानों पर पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

