arun-yadav-20160915_170058

भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने केंद्रीय कानूनमंत्री श्री रविशंकर प्रसाद से अपने मंत्री पद भाजपा नेता श्री शुशील कुमार मोदी और भाजपा नेता श्री नंदकिशोर यादव अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि नैतिकता की दुहाई देने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अविलम्ब केन्द्रीय मंत्री मंडल से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बर्खास्त कर देना चाहिए । मालूम हो कि पटना में 10 सितंबर को दिनदहाड़े वरिष्ठ पत्रकार पुत्र आकाश डे की सनसनीखेज तरीके से कुख्यात अपराधियों ने ग़ोलियों से भुनकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में फरार अभियुक्त इक़बाल शेख़ को वरिष्ठ भाजपा नेता केंद्रीय कानूनमंत्री श्री रविशंकर प्रसाद का संरक्षण प्राप्त है।  फरार अपराधी बिहार विधानपरिषद में विरोधी दल के नेता श्री शुशील कुमार मोदी व बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव का बेहद करीबी है। फरार शूटर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता है। भाजपा के नेताओ को इस मामले पर भी अपनी सफाई देनी चाहिए । सिर्फ दुसरो पर ही किचर नही उछालना चाहिए ।
भाजपा हर मामले में बिहार में नकारात्मक राजनीति करती है जब कि बिहार के जनता के हित में सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए ।
रणवीर सेना के सुप्रीमो बरमेशर मुखिया पर सैकड़ों लोगों खासकर दलितों की निर्दयतापूर्वक हत्या का आरोप था। ब़रमेशर मुखिया जेल भी गया और मात्र 9 साल जेल में रहे और पटना उच्च न्यायालय से बरी हो गया। इतने इतने जघन्य आरोप फिर भी मुखिया को जमानत मिला था । उस समय भाजपा के लोग हाय तौबा क्यों नही मचाये थे । लेकिन आज जब राजद के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन को 11 साल की जेल के बाद जमानत मिली है तो सबका कलेजा फट रहा है।  लेकिन उस समय भाजपा के लोगों ने क्यों नहीं महाधरना दिया था।क्यों नहीं इतना ही बावेला मचाया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *