नवगछिया : बाबा विशु राउत पहुंच पथ के पास बने कोसी को रोकने के लिए बने गाइड बांध के सौ मीटर में रिंग बांध धसने से कटाव का खतरा मंडराने लगा है. जिसको लेकर पूर्व में भी नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य प्रकाश द्वारा निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य करने को कहा गया था. इसी कार्य को लेकर गुरुवार को नवगछिया अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव ने रिंग बांध का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि सौ मीटर में फंसे हुए रिंग बांध पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है.

Whatsapp group Join

जिसको लेकर उन्होंने पुल निगम के पदाधिकारी और कर्मियों को फटकार भी लगाई मौके पर उन्होंने जल्द से जल्द सौ मीटर में धंसे हुए रिंग बांध को बचाव के लिए जियो बैग प्रकोप वाइन और बंबू रोल से दुरुस्त करने को कहा गया है. वहीं उन्होंने कहा कि अगर काम एक शिफ्ट में नहीं हो पा रहा है तो उसे दो शिफ्ट में कर ले बढ़ बढ़ाकर जल्द से जल्द किया जाए मालूम होगी कोसी के जलस्तर में धीरे-धीरे हो रही वृद्धि से कटाव का खतरा मंडरा रहा है इसके बावजूद पुल निगम द्वारा किस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से काफी संख्या में जमीन सहित लोगों के घर उसी में विलीन हो सकते हैं.

वही इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और पंचायत के मुखिया अशोक सिंह, जिला परिषद नंदिनी सरकार, अजय सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद थे. उन्होंने अंचलाधिकारी को बताया कि अगर जल्द से जल्द फोर्स काम नहीं किया गया तो सही करो एकड़ जमीन कोशी में विलीन हो जाएगी जिससे ग्रामीणों को भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. वहीं अंचलाधिकारी द्वारा ग्रामीण सड़क योजना के तहत ठाकुर जी कचहरी टोला से पकड़ा भाषा तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के बीच में दो पुलिया का निर्माण करवाया गया है. जिसकी स्थिति काफी जर्जर होने के कारण अंचलाधिकारी ने इस दोनों पुलिया को भी त्वरित मरम्मत करने का निर्देश विभाग को दिया गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *