नवगछिया अनुमंडल के खगरा गाँव में सेवार्थ (समाजिक कार्य संस्था) नवगछिया के द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर के उद्घाटन से पहले पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर के आयोजन का शुभारंभ किया गया ।इस मौके पर परवत्ता थाना प्रभारी नवनीत कुमार, उपमुखिया वीणा सिंह,वार्ड प्रतिनिधि मनीष सिंह समाजसेवी राम बालक यादव एवं अजीत सिंह सेवार्थ के अध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता ओमप्रकाश सिंह ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया ।

इस शिविर में 287लोगों का नेत्र जाँच कर नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया ।यह कार्यक्रम विमला देवी नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप गुप्ता एवं असिस्टेंट मो॰ सोयेब आलम के देख रेख में की गई ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवार्थ के घनश्याम प्रसाद,पंकज कुमार भारती,डॉ अनंत विक्रम,विष्णु कुमार, ओमप्रकाश सिंह,अशोक सिंह,पुरुषोत्तम जी,अविनाश कुमार,धर्मेन्द्र साह, नितिश सरकार,रंजन मिश्रा,मनोज,बाबा गणिनाथ सेवा समिति से धर्मेन्द्र कुमार,सौगन्ध साह,आशीष जी योग पीठ के योग प्रशिक्षक विनोद विश्वास,मनीष नयन ,कुन्दन साह एवं स्थानीय उपमुखिया प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह,कुन्दन सिंह,सुमित कुमार,रूमन सिंह समेत कई ग्रामीण लोग आदि मौजूद थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *