नवगछिया : 26 से 30 दिसंबर तक भुभनेश्वर( उड़ीसा) में आयोजित होने बाली 37 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नवगछिया से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है.
Total Downloads: 115
नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि अंजली कुमारी का चयन पिछले दिनों 15 से 17 दिसम्बर तक मोतिहारी में हुए प्रतियोगिता के आधार पर हुआ और मुकुल कुमार व मो0 सैफ अली का 18 से 20 दिसम्बर तक वैशाली में आयोजित सब जूनियर प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है.

जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह ने बताया कि अंजली कुमारी नवगछिया धरारा की है. बाल भारती स्कूल की छात्रा है. मुकुल कुमार व सैफ अली मधुसूदन हाई स्कूल बिहपुर के छात्र है. ये तीनो खिलाड़ी 24 दिसम्बर को पटना से भुभनेश्वर के लिए रवाना होगी.

