नवगछिया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को नवगछिया के मकंदपुर चौक के पास नवगछिया के भाजपा जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर उनका हालचाल लिया और सांगठनिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. जानकारी मिली है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उन लोगों का पहला लक्ष्य वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है.
Total Downloads: 170
इस चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें. श्री हुसैन ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमारी सरकार ने आजादी के बाद आई सभी सरकारों से बेहतर काम किया है. हिंदुस्तान का नाम देश दुनिया में बेहतर हुआ है. जनसरोकार से संबंधित कई योजनाओं का क्रियान्वन धरातल पर अब हो रहा है.

बिचौलियों दलालों को घोटालेबाजों की अब बुरी स्थिति है ऐसे लोग वर्तमान में या तो जेल भेज दिए गए हैं या फिर जेल जाने की तैयारी में है. श्री हुसैन ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वह लोगों के घर-घर जाएं और सरकार की उपलब्धियों पर खुलकर चर्चा करें.

