खरीक : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को खरीक प्रखंड के चोरहर गांव का दौड़ा किया। इस दौरान महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर उन्होंने चौरहर के ग्रामीण कलाकार स्वरूप के द्वारा मध्य विधालय चौरहर में महापुरुषों के बनाये प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रियल हीरो तो स्वरूप जी है.
Total Downloads: 105
इन्होंने अपनी कला के माध्यम से समाज और आने वाले पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृति हो इसके लिए विधालय में महापुरूष के प्रतिमा का निर्माण किया.

उनके इस कार्य की जितनी भी सराहना की जाय वो कम है. इस मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, अरिंबद चौधरी भाजयुमो अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, पवन चौधरी, अजय चौधरी, महंथ नवल किशोर दास, अजीत कुमार, निकेश गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, राजकुमार, श्रीनिवास, मो आरिफ, रवि मंडल, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

