नवगछिया : नवगछिया बस स्टैंड के पास स्थित स्टैट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गई साहू परबत्ता निवासी संजय कुमार चौरसिया की पत्नी आनेना कुमारी से उच्चकों ने सहयोग के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल कर उनके एटीएम कार्ड के 58 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने नवगछिया थाना में घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
Total Downloads: 116
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि उकसा एटीएम कार्ड बैंक ऑफ बरौदा का है. एटीएम से पैसे निकासी के दौरान उसका एटीएम कार्ड बदल लिया गया और पासवर्ड भी उन्होंने देख लिया था.

एटीएम कार्ड बदलने के बाद उच्चकों ने भागलपुर के चाहत गारमेंट, नवगछिया बाजार स्थित श्री कूंज गारमेंट एवं पूर्णियां के महेन्द्र फ्यूल से कुल 58 हजार रुपये की खरीददारी कर लिया है. महिला ने घटना के संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है. वहीं घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

