नवगछिया : नवगछिया बाजार स्थित पुरानी शीतला माता मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईं बाबा का विशेष पूजन किया गया और साईं भक्तों द्वारा साईं पालकी यात्रा निकाली गई. जिसमें साई बाबा की 400 कथा व्रत किताब बांटी गई, पालकी यात्रा पुरानी शीतला माता मंदिर से शुरु होकर नवगछिया बाजार भ्रमण करते हुए पुनः शीतला माता मंदिर में आकर समाप्त हुआ. पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में साईं भक्तों में भाग लिया.

इस अवसर पर दोपहर से शीतला माता मंदिर परिसर में प्रसाद का आयोजन किया गया. साईं चर्चा नामक कार्यक्रम में साईं भक्त वक्ता निर्मल चौधरी ने कहा कि साईं बाबा सर्व धर्म संभव के प्रतीक हैं. साईं अपने भक्तों को संदेश देते हैं वह आडंबरों से दूर रहें और सिर्फ ईश्वर में श्रद्धा रखें. कोई जरूरत नहीं ईश्वर को लजीज चढ़ावे या व्यंजन चढ़ाया जाए.

स्वर के लिए तो श्रद्धा से भक्तों द्वारा बनाया गया आंसू का एक बूंद काफी हो. श्री चौधरी ने कहा कि भारत के आंसू के एक बूंद में ईश्वर का अस्तित्व कृपा के रूप में बहकर वापस भक्त को मिल जाता है. सर पर अन्य वक्ताओं ने भी साई चर्चा में भाग लिया.

कार्यक्रम का संयोजन नवगछिया डॉट कॉम के संचालक मोहन पोद्दार ने किया. कार्यक्रम में पंडित विष्णु दत्त शर्मा द्वारा साईं आरती का भव्य आयोजन किया गया . इस अवसर पर रवि शर्मा, घनश्याम प्रसाद, केशव पोद्दार, रुपेश साह, गोलू, बजरंग पोद्दार, काशी गुप्ता, राहुल गुप्ता, नीतीश कुमार, विवेक कुमार, विक्की चौधरी, किशन साह, पंडित अजीत कुमार पांडेय आदि की भी भागीदारी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *