इंटर वार्षिक परीक्षा-2018 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बढ़ा दिया है। अब बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क नौ की बजाय 12 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 13 से 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इस दौरान विद्यालयों के प्रधान द्वारा छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन विवरणी में आरक्षण कोटि, नियमित एवं स्वतंत्र तथा परीक्षार्थियों के मैट्रिक परीक्षा की उत्तीर्णता के बोर्ड के नाम में आवश्यक सुधार को छोड़कर शेष सभी प्रकार के सुधार किए जा सकते हैं।

इसके लिए समिति की वेबसाइट (www.srsec.bsebbihar.com) पर उपलब्ध कराए गए यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से किए जा सकेंगे। इन तीन प्रकार के सुधारों के लिए समिति द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने के बाद डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके आधार पर उक्त तीनों में भी सुधार हो सकेगा।

डमी एडमिट कार्ड जारी करने के बाद इन तीन प्रकार की विवरणी में आवश्यक सुधार करते समय यदि देय शुल्क में परिवर्तन होता है, तो पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यालयों के प्रधान द्वारा अधिक जमा किया गया शुल्क उन्हें समिति द्वारा लौटा दिया जाएगा।

कोटि में परिवर्तन होने से कम शुल्क जमा करने की स्थिति में विद्यालयों के प्रधान को बढ़ी हुई शुल्क की राशि जमा करनी होगी। सूबे के 560 वसुधा केंद्रों के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यालयों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *