
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 75
नारायणपुर – प्रखंड के नगरपाडा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को गतबर्ष की भांति संस्कार निर्माण समिति के अध्यक्ष सह आकाशवाणी कलाकार डा हिमांशु मोहन मिश्र उफॆ दिपक झा के नेतृत्व में सामूहिक एकादशी उदायपन संपन्न हुआ. संस्कार निर्माण समिति के सदस्य सौरभ कुमार झुनना ने बताया कि कार्यक्रम में भ्रमरपुर, मौजमाबाद, नारायणपुर, चकरामी, रन्नुचक मकंदपुर, जयरामपुर सहित खगड़िया व मधेपुरा जिला के लगभग चालीस लोगों ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि यहाँ पर संस्कार निर्माण समिति द्वारा चार साल से विद्वान पंडितों के द्वारा किया जाता है. महिला व्रती के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ थी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
