भागलपुर: इशाकचक थाना क्षेत्र के कबाड़ी टोला में बीती रात बम के साथ पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक जिंदा बम बरामद किया है।
Total Downloads: 388
पकड़ाये मोहम्मद अली का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिक लड़का बम लेकर उसे मारने आया था। लेकिन उसने नाबालिक के हाथ से बम छीन लिया और सीधे उसे लेकर राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन के घर पहुंच गया, जहां सांसद पति नसीमुद्दीन को उसने घटना की जानकारी दी।

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर बम को निष्क्रिय किया। साथ ही अली और आरोपी नाबालिग को पुलिस अपने साथ जांच पड़ताल के लिए थाना ले गई। नाबालिग बच्चे का कहना है कि अली नहीं उसे बम दिया था और पुलिस से पकड़वा दिया। जबकि अली का कहना है कि उसके सहोदर भाई जहांगीर से उसका विवाद चलता है। जहांगीर ने नाबालिक को बम देकर मारने भेजा था। बहरहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

