खरीक : भागलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बुधवार को खरीक में विद्युत सब स्टेशन पावर ग्रिड का शिलान्यास किया. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक से खरीक बाजार सड़क के बीच गणेशपुर मोड़ के समीप कठेला के जमीन मालिक राजीव चौधरी और रमन जी के साठ डिसमिल जमीन में सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और जमीन मालिक के पुत्र में संयुक्त रुप से नींव डाल कर खरीक में पावर ग्रिड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस अवसर पर पावर ग्रिड स्थल परिसर में शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया जिसमें खरीक समेत गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता राजद के खरीक प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव ने किया.

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद षिकेश कुमार को बंगलो मंडल ने कहा खरीक वासियों की चिर प्रतीक्षित मांग को पूरा करने का काम किया है खरीक मेरा पैतृक प्रखंड है. राजनीति में आने पूर्व से इस क्षेत्र के लोगों का मुझ पर विशेष स्नेह रहा है. खरीक प्रखंड वासियों का एक सपना रहा है कि नियमित बिजली मिले. के लिए खड़ी का एक अपना विद्युत पावर सब स्टेशन होना चाहिए. खरीक के लोगों ने जगह-जगह इस बात के लिए पूरा जोर भी दिया और मांग भी किया. चाहे वह गणिनाथ वार्षिकोत्सव समारोह हो या अन्य मंच, एक बार विद्युत पावर की चर्चा हो ही जाती थी. खरीक में पावर ग्रिड बने इसके लिए मैंने शुरू से ही शपथ प्रयास करता रहा.

कई बार जमीन की खोज की गई लेकिन किसी न किसी वजह से पावर ग्रिड का कार्य मूर्त स्वरूप नहीं ले सका. इस संदर्भ में खरीक के कठेला के जमीन दाता राजीव कुमार चौधरी विद्युत सब स्टेशन पावर ग्रिड के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए तैयार हो गए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है. अगस्त माह तक खरीक में पावर ग्रिड बनकर तैयार हो जाएगा और खरीक वासियों को निर्बाध 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी. समारोह को राजद प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव, नंद किशोर यादव, अंसार अंसारी दिनेश शाह नजाकत अंसारी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया. इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव, नंदू यादव दिनेश शाह, मोहम्मद आबिद , अंसारी, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद गुलाब, सुबोध यादव, अरुण कुमार, नजाकत अंसारी समेत राजद कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *