नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के पुनामा प्रताप नगर पंचायत के झाफरूदास टोला नवीनगर पुनामा में गुरूवार को भागलपुर लोकसभा के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने विद्युतिकरण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर सांसद ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोसी पार के तीनों इलाकों में समुचित रूप से विद्युतिकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है. आज तक सभी प्रतिनिधियों ने कोसी पार के तीनों पंचायतों को पूरी तरह से उपेक्षित करके रखा था. सांसद ने कहा कि इस कार्य को ठेका कंपनी विक्रांत इंजिनयरिंग द्वारा किया जा रहा है.
Total Downloads: 385
कदवा और खैरपुर इलाके में भी विद्युतिकरण का कार्य फरवरी माह तक पूर्ण करने की योजना है. सांसद ने विद्युतिकरण कार्य का उद्घाटन फीता काट कर किया. सांसद ने स्थानीय लोगों से हाल चाल भी लिया और विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया है.

इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष डा तिरूपतिनाथ, अजि पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गौतम कुमार, राजद नेता शैलेश यादव, नंदू यादव, मणिकांत यादव, ढ़ोलबज्जा पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, लड्डू मंडल, ग्रामीण राजीव कुमार मंडल, कदवा पंचायत के मुखिया अजय सिंह, सरपंच डा वीरेंद्र मंडल आदि अन्य ग्रामीण भी थे.

