
नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर पंचायत के तेलडीहा गाँव में सड़क सह पुलिया निर्माण में मिट्टी कायॆ में कम भराई पर आक्रोशित ग्रामीण ने गुरुवार को कार्य रोका. मौके पर विभाग के कार्यपालक अभियंता राममनोहर ठाकुर व विधायक प्रतिनिधि नंदु यादव ने ग्रामीण के साथ बैठक कर चर्चा कर कार्य करा रहे ठेकेदार को दिशा निर्देश दिया .अभियंता ने कहा ग्रामीण की मांग सही है मिट्टी भराई और होना है .ग्रामीण रामचंद्र शर्मा, सुबोध, भोगी सहित अन्य ने बताया कि बाढ़ के समय गाँव टापू में तब्दील हो जाता है अगर मिट्टी भराई अधिक नहीं होगी तो सड़क टुट जाएगा. फिर हमलोगों को सड़क बनाने से किया होगा फिर हम लोग वहीं जा पहुँचेगे.
2.


