खरीक : खरीद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिमझिम पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में मोतिहारी के चालक लालू यादव की मौत हो गई है. सुचना मिलते हैं घटनास्थल पर पहुंचे खरीक की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया. गुरुवार को देर शाम तक चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया था.
Total Downloads: 93
जानकारी मिली है कि विपुल की ओर से आ रहे ट्रक ने रिमझिम पेट्रोल के पास पहले से घरे गैस लगे एक ट्रक में जोरदार धक्का दे मारा. घटना के बाद भी पुर की ओर से आ रही ट्रक का चालक ट्रक में ही बुरी तरह फस गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है. बाद में स्थानीय लोगों को पुलिस के प्रयास से चालक का शव ट्रक से निकाला गया. इस बाबत खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


