नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में तेतरी गांव के सुबोध झा के पुत्र उज्जवल कुमार (27) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार युवक पूर्णिया से नवगछिया की ओर आ रहा था. इस क्रम में मवेशी लदे एक ट्रक ने युवक को बुरी तरह से कुचल दिया. मौके पर ही असंतुलित हो कर ट्रक पलट गयी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों की सहायता से युवक की शिनाख्त की गयी है. देर रात रंगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पुलिस स्तर से परिजनों को सूचना दे दी गयी है. देर रात नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में युवक के परिजन पहुंच चुके थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
