ढोलबज्जा: सड़क निर्माण की मांग को लेकर, शनिवार के दिन करीब 10:00 बजे नवगछिया के कोसी पार भागलपुर व मधेपुरा जिले के सीमांत क्षेत्र खलीफा टोला के समीप, बाबा विशु राउत पुल के एप्रोच पथ को जामकर, बिंद टोली से आए सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने बांस व बल्ले से फोरलेन सड़कों को जाम कर चिलचिलाती धूप में पाल टांग अपनी मांग को लेकर बीच सड़कों पर बैठ गए. जिससे करीब 5 घंटे सभी वाहनों का आवागमन बाधित रहा. सड़क के दोनों ओर भटगामा​ जीरो माइल से लेकर, परसपुर कदवा चौक तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. प्रदर्शनकारियों व वाहन चालकों के साथ नोकझोंक भी हो गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिंद टोली कदवा से लेकर, खलीफा टोला फोरलेन सड़क के बीच कच्ची सड़कों को निर्माण, एवं पौरा टोला पीडब्ल्यूडी रोड में सड़क सह पुलिया के निर्माण करने की मांग कर रहे थे. मालूम हो कि बिंद टोली से खलीफा टोला के बीच एक कच्ची सड़क है,

जो अगले साल ही बनने वाला था. जहां पदाधिकारियों के उदासीनता व कुछ जमीन मालिकों के दाव पेच में फंसे रह गए. यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं. बरसात व बाढ़ के दिनों में यहां के लोगों को करीब 6 महीने काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है. इस सड़क को बन जाने से अरजपुर पश्चिमी, खैरपुर, कदवा दियारा व लौआलगान समेत कुल 4 पंचायतों के करीब 25,000 हजार  आवादियों को सहूलियत होगी. वहीं ग्रामीण अखिलेश कुमार, शंभू महतो, व रुपेश कुमार बताते हैं कि आजादी के करीब 70 साल बीत जाने के बाद भी हम लोग आजाद नहीं हो पाए हैं. हमलोग मेंढक की तरह जिंदगी जीने को बेवस हैं. बाढ़ व बरसात के दिनों में हम लोगों का मुख्य मार्ग, स्कूल-कॉलेज, व पंचायत मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह भंग हो जाते हैं. हमारे गांव के कोसी धार में पुलिया नहीं होने से हर साल करीब 6 नावों को आवागमन के लिए दिए जाते हैं.  फिर भी लोगों को परेशानियों के साथ-साथ मौत का शिकार होना पड़ता है. यदि कोई बीमार पड़ जाए तो उसे खाट पर उठाकर मुख्य मार्ग अस्पताल तक ले जाया जाता है. बीच-बीच में रोगियों की सांसें भी छूट जाती है। उक्त बातों की जानकारी मिलते ही चौसा सीओ अजय कुमार व थाना अध्यक्ष आलोक कुमार मौके पर पहुंच, लोगों को समझाने का काफी प्रयास कर रहे थे. लेकिन लोग एक भी मांनने को तैयार नहीं थे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक जिला से उच्च अधिकारी आकर, हमें कोई लिखित आश्वासन नहीं देते हैं, तब तक हम लोग जाम नहीं तोडेंगे. बाद में चौसा सीओ अजय कुमार ने लिखित आश्वासन देते हुए 13 जून तक विभागीय कार्रवाई कर, समस्या निदान करने की बात कही. उसके बाद करीब 3:00 बजे जाम हटाया गया। जिस पर लोगों ने कहा कि यदि 13 जून तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो, पुनः 17 जून को प्रखंड मुख्यालय चौसा व थाने का घेराव कर कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी और हम लोग मुख्य गेट के पास आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे. मौके पर माले नेता टुनटुन मिस्त्री, मुन्ना भगत, पूर्व मुखिया, सरपंच, सह पंचायत समिति नीरज सिंह, व शशि कुमार यादव के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *