नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के चार सड़कों के निर्माण कार्य व मरमत कार्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त किया. ज्ञापन में खरीक उर्दू चौक से हाई स्कूल व खरीक पीएचसी होते हुए गोट खरीक चौक तक, चोरहर से मरहडीह होते हुए कलुचक विश्वपुरिया होते हुए पीरपंती घाट तक,खरीक पश्चिमी केबिन से ढोढ़ीया होते हुए लोकमानपुर घाट तक,और सोनवर्षा दुमुहि से मड़वा होते हुए वीरबन्ना एनएच तक सड़को का चर्चा की गई है. सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विस्तार से सभी सड़कों के सम्बंध में बताते हुए कहा कि चोरहर सड़क से मराहडीह होते हुए
Total Downloads: 79
कलुचक विश्वपुरिया, पीरपंती घाट तक सड़क का पीएमजीएसवाई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत टेंडर हो चुका है. एग्रीमेंट सिर्फ होना है. एग्रीमेंट के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा. खरीक उर्दू चौक से हाई स्कूल, पीएचसी होते हुए गोटखरीक चौक तक सड़क निर्माण या मरामती संबंधित किसी भी प्रकार का अभी तक कोई विभागीय ओर से कुछ नही हुआ है. खरीक पश्चिमी केबिन से ढोढ़ीया होते हुए लोकमानपुर घाट तक सड़क का निर्माणकर्ता एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करवाए है.

अब पुनः प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंर्तगत डीपीआर बनना है उसके बाद सड़क निर्माण कर पुनः शुरू होगा. सोनवर्षा दुमुहि से मड़वा होते हुए एनएच वीरबन्ना तक सड़क निर्माण कार्य फ़ास्ट ग्रेड में नही होगा इस सड़क का निर्माण कार्य सकेंड ग्रेड में होना है फिर भी हम इस सड़क को पीडब्ल्यूडी में तबदील कर बनवाने का प्रयास कर रहा हूँ. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा के पूर्व विधायक शैलेन्द्र कुमार द्वारा ग्रामीण विभाग मंत्री शैलेश कुमार से मुलाकात कर जारी बयान पर प्रहार करते हुए कहा कि लोगो को झूठी बयान देकर गुमराह करने की आदत नही गई है.
सकारात्मक राजनीति करने की आदत डालें अन्यथा जनता माफ नही करेगी. 10 दिन भाजपा गठबंधन की सरकार बनी नही हुई है. एक दिन मंत्री के साथ फ़ोटो खिंचाए और दूसरे दिन टेंडर और मरामती कार्य की स्वकृति भी हो गई हँसी आती है. जब विधायक थे तब कलुचक विश्वपुरिया, ढोढ़ीया सहित पिछड़े इलाके में एक डलिया मिट्टी नही डलवा सके और आज कुछ नही है तो लोगो को गुमराह कर रहे है. श्री यादव ने कहा कि पूर्व विधायक शैलेन्द्र कुमार का सड़क निर्माण व मरमत से जुड़ी बयान बिल्कुल झूठी व मनगढ़ंत है

