नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी नरेंद्र झा के पुत्र अरविंद कुमार झा पिछले दो दिनों से लापता है. परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व अरविंद झा नवगछिया के तेतरी गांव स्थित अपने ससुराल के लिए घर से निकाला था तब से वह लापता है. युवक के लापता होने के संबंध में अरविंद झा की मां प्रेमलता देवी ने इस्माइलपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने अरविंद झा के ससुराल वालों पर गुम करने या उनकी हत्या कर देने की आशंका व्यक्त की है.

,, युवक की मां ने इस्माइलपुर थाना में दिया लिखित आवेदन

,, ससुराल वालों पर गुम करने या हत्या कर देने की व्यक्त की आशंका

पुलिस को दिए आवेदन में अरविंद झा की मां प्रेमलता देवी ने बताया है कि उन्हें दो पुत्र है. जिसमें बड़ा पुत्र अरविंद झा है. अरविंद झा की शादी तेतरी निवासी वेदानंद झा के पुत्र चंदा देवी से 12 वर्ष पूर्व हुई थी. उसे चार संतान भी है जिसमे तीन लड़की एक लड़का है. अरविंद झा रांची में प्राइवेट नौकरी करता है. उन्होंने बताया है कि 18 जुलाई को अरविंद रांची से घर आया था.

घर आने के बाद 27 जुलाई को वह अपने ससुराल तेतरी अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने के लिए गया था. वहां ससुराल वालों ने उसे गाली-गलौज व मारपीट कर एवं जान मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया था. वहां से घर आने के बाद अरविंद ने मुझे पूरी घटना की कहानी बताई थी. इसके बाद वह पुनः 29 जुलाई को अपने ससुराल के लिए घर से निकला था तब से वह लापता है.

उन्होंने अपने आवेदन में दिया है कि आशंका है कि ससुराल वालों ने उनके पुत्र अरविंद झा को गूम कर दिया है या उसकी हत्या कर दी है. वहीं घटना के संबंध में इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा इसकी सूचना दी गई है. लेकिन इस संबंध में अब तक कोई लिखित आवेदन उन लोगों के द्वारा नहीं दिया गया है. परिजनों के सूचना के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *