नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के जामुनिया 14 नंबर सड़क के किनारे स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में शनिवार की रात जब चोर रकम निकालने में विफल रहे तो चोरों ने बैटरी फॉर इन्वर्टर चुरा लिया और सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया. रविवार को सुबह एटीएम की स्थिति देखने के बाद ही लग रहा था कि चोरों द्वारा पैसे निकालने वाली मशीन को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है.
चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों द्वारा एटीएम के सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया. एटीएम की स्थिति को देख कर ऐसा लग रहा था कि चोरों की मंशा एटीएम मशीन को तोड़ कर उससे पैसे निकालने की थी. लेकिन चोर जब एटीएम मशीन को तोड़ने में असफल रहे तो इसके बाद चोरों ने एटीएम की बैटरी एव इनवाईटर चुरा लिया और सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया.

घटना के संबंध में परवत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि घटना हुई है. इस संबंध में अब तक एसबीआई के किसी कर्मी द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. एसबीआई में गार्ड को भी प्रतिनियुक्त नहीं किया गया था. बिना गार्ड के 24 घंटे एटीएम संचालित होता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के साथ ही मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


