नवगछिया : परवता थाना अंतर्गत विक्रमशिला पुल गुरूवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक रोड पर ट्रक वालों ने जाम कर दिया था. जाम का कारण बरारी, व राघोपुर में गंगा स्नान के लिए महिलाओं का काफी भीड़ थी. जिससे टेम्पू वाला जहां तहां गाडी को खड़ी कर देता था जिसके कारण से जाम लग जाता है ललीता देवी ने कहा कि हम नारायणपुर से आ रहे है और भागलपुर मायागंज इलाज कराने के लिए जा पर जगतपुर के पास एक घंटे से गाड़ी टुघर कर चल रही है. रूपोली के महेश मंडल ने बताया कि तेतरी जिरो माइल से बस की गती धीमी हो गई है जिसके कारण से भागलपुर पहुंचने में देरी हो रही है. इसमे पुलिस कुछ नहीं कर रही है. पुलिस सिर्फ ट्रक वालों को ओवर टैक कर के पैसा वसुलती है. जिसके कारण प्रतिदिन जाम का नाजारा देखने को मिलता है. पैरवतनी छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान के लिए दुर दुर से यहां पर लोग आते है पुल के इस पार और राघोपुर और पुल के उस पार बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान के लिए महिलाओं की लंबी भीड़ लगती हैं.जिसके चलते विक्रमशिला पुल पर दिन भर वनवे होकर गाड़ी को परवता पुलिस ने जाम से छुटकारा करवाया

कहते है थाना अध्यक्ष
परवता थाना अध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि विक्रमशिला पुल पर जाम नहीं था मगर गाड़ी धीरे -धीरे चल रहा था. हम अपने स्तर से जाम को छोड़वा रहे थे..

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *