नवगछिया  : नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया से ही बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के शातिर अपराधी चंदन कुमर उर्फचंदन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि इन दिनों चंदन कुमर नवगछिया थाना व बिहपुर थाना में अलग अलग हुए लूट के ममाले में पुलिस का वांछित था. जानकारी मिली है कि नवगछिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन कुमर नवगछिया के रास्ते कहीं जा रहा है.सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिंहा के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया.

,, चर्चित प्रमोद राय हत्याकांड में सूत्रधार था चंदन
,, फिलहाल दो संगीन मामलों में फरार चल रहा था चंदन
,, चंदन के विरूद्ध सीसीए 12 का भेजा गया है प्रस्ताव

टीम का नेतृत्व नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु खुद कर रहे थे. टीम में एएसआई मंजर खां व अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे. चंदन की गिरफ्तारी को नवगछिया पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा का कहना है कि चंदन की गिरफ्तारी के बादनवगछिया, बिहपुर और झंडापुर ओपी में अपराध के ग्राफ में कमी होगी. मालूम हो कि व्यवहार न्यायालय नवगछिया के अधिवक्ता मड़वा निवासी प्रमोद राय हत्याकांड में मुख्य सूत्र धार की भूमिका में था. उस समय बात सामने आयी थी कि चंदन ने ही प्रमोद राय की हत्या करने के लिए सुपारी ली थी. मालूम हो कि चंदन के विरूद्ध बिहपुर, झंडापुर और नवगछिया थाने में जघन्य वारदातों के कुल नौ मामले दर्ज हैं. कुल सात मामले में पुलिस न्यायालयमें आरोप पत्र दायर कर चुकी है.

प्रमोद राय हत्याकांड में चंदन कुमर जमानत पर था. फरवरी में ही वह इस मामले में जेल से बाहर आया और एक बार फिर से एक के बाद एक अपराध करने में मशगूल हो गया. आशंका है कि चंदन इनदिनों किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था. मुख्यत: लूट, पाट, राहजनी की घटना को अंजाम देने वाले चंदन कुमर के बारे में कहाजाता है कि बिहपुर व झारखंड के कई जिलों में चंदन का ठोस नेटवर्क है. नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा ने कहा कि चंदन आदतन अपराधी है. मुख्यत: वह रंगदारी मांगने का कार्य किया करता है. चंदन के विरूद्ध सीसीए 12 के तहत भी प्रस्ताव भेजा गया है. नवगछिया थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में नवगछिया एसपी ने चंदन के गिरफ्तारी के संदर्भ में जानकारी दी. इस अवसर पर नवगछिया के थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु भी मौजूद थे.

चंदन का आपराधिक इतिहास

बिहपुर थाना कांड संख्या 40-12 में हत्या के प्रयास मामले में आरोपी : आरोप पत्र समर्पित
बिहपुर थाना कांड संख्या 389-14 में हत्या के प्रयास मामले में आरोपी :आरोप पत्र समर्पित
बिहपुर थाना कांड संख्या 101-14 में मारपीट, लूट पाट और रंगदारी मांगने का आरोपी : आरोप पत्र समर्पित
बिहपुर थाना कांड संख्या 194-14 के मामले में हत्या का प्रयास : आरोप पत्र समर्पित नवगछिया थाना कांड संख्या : 208-15 में लूट मामले में आरोपी : आरोप पत्र समर्पित
बिहपुर झंडापुर थाना कांड संख्या : 73-16 में हत्या के मामले में आरोपी : आरोप पत्र समर्पित
नवगछिया थाना कांडसंख्या : 51-18 में हत्या का प्रयास व लूट के मामले में आरोपी बिहपुर थाना कांड संख्या : 75-18 में लूट पाट व हत्या के प्रयास मामले में आरोपी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *