गोपालपुर : शनिवार की सुबह बाबु टोला कमलाकुंड मध्य विद्यालय के शिक्षक की बेखौफ अपराधियों ने विद्यालय में  घुसकर बच्चों के सामने गोली मार दी थी. इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में शिक्षक शंभू मंडल की मौत हो गई.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. शव को लेकर परिजन शनिवार की देर रात को अपने घर पहुँचे. इस घटना के बाद गाँव के लोग डरे व सहमे हुए हैं. कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. ग्रामीणों की आँखों में खौफ देखा जा रहा है. हालाँकि शांत स्वभाव के शिक्षक शंभू मंडल की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के कारण गाँव के लोग खासे मरमाहत हैं. शनिवार से ही ग्रामीणों के घरों में चुल्हे नहीं जले हैं. गाँव में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर व इस्माइलपुर थाना की पुलिस कैंप किये हुए है. रविवार की सुबह शव यात्रा गंगा पुलिस के पहरे में निकाला गया. शवयात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौजूदगी देखी गई. मृतक शिक्षक शंभू मंडल की छोटी -छोटी बेटियों ने जब पिता की अर्थी को कंधा दिया तो वहाँ मौजूद सभी लोगों की आँखों में आँसू आ गये. कहा जा रहा है कि गाँव के बीचोबीच सतरह कट्ठा जमीन थी. इस भूखंड पर कई जमीन-खरीद विक्री करने वालों की नजर थी. सबसे पहले जमीन मालिक ने उस जमीन पर लगे सीमल के पेड़ को बेचा. लकड़ी के ले जाने के समय भी विवाद थाना तक पहुँचा था. बाद में ले-देकर मामले का निपटारा किया गया था. उस जमीन का बैयनानामा जमीनदार ने बाहर के एक व्यक्ति से किया था. वह व्यक्ति जब उस जमीन पर गया तो कई लोगों ने उसके साथ मारपीट किया था. जमीन मालिक ने सचिन यादव वगैरह पर गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था. मामला पंचायत कर सुलझा कर उक्त जमीन मुखिया पति अमर यादव व शिक्षक शंभू मंडल आदि ने खरीद लिया. इस जमीन को अमर यादव के बड़े भाई मदन यादव व उसका पुत्र सचिन यादव लेना चाहता था ताकि उस जमीन को प्लाटिंग कर बेच कर मुनाफा कमा सके. इसके अलावे विद्यालय की कमाई में हिस्सा आदि को लेकर हत्या करने की बात कही जा रही है. बाबू टोला के ग्रामीण अनहोनी की आशंका से डरे व सहमे हुए हैं. शिक्षक शंभू मंडल की हत्या के बाद जमीन को लेकर और भी हत्या होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. बताते चलें कि अपराधियों ने जिस तरह दिन दहाड़े विद्यालय में घुसकर घटना को अंजाम दिया. यह दुस्साहस से कम नहीं है. मुख्य सड़क और पैट्रोल पंप के सामने अपराधियों ने शिक्षक को गोली से छलनी कर कानून व्यवस्था को तार -तार कर दिया है. शिक्षक संघ के योगेश कुमार ,सुबोध चन्द्र यादव व अनिल कुमार अनल ,नीतीश नयन ,प्रभाकर कुमार आदि ने कहा कि मृत शिक्षक की पत्नी को नौकरी व दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा शिक्षकों को सुरक्षा देने की माँग की.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet