नवगछिया  : रंगरा थाना क्षेत्र के बाजार समिति चौक के पास पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध युवक लाल और काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गया.

मोटरसाइकिल बिना नंबर की है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त युवक मोटरसाइकिल चोरी या लूट करके लाया होगा. और पुलिस को देखते ही डर के मारे मोटरसाइकिल को छोड़ कर चाबी लेकर भाग गया. कुछ और स्थानीय लोगों ने बताया है कि मोटरसाइकिल को छोड़कर भागने वाला युवक रंगरा थाना क्षेत्र के ही मंदरौनी गांव का है. थाना के पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है. रंगरा के थानाध्यक्ष सूचित कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी का है या फिर लूट का है. इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त मोटरसाइकिल किसकी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *