नारायणपुर – प्रखंड के  स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर  नारायणपुर में हिन्दी नववर्ष  बिक्रम संवत 2074 के  अवसर पर  बिधालय प्रधानाचायॆ  शिवशंकर सिन्हा के अध्यक्षता में  छात्र छात्राओं द्वारा ,घोड़े पर राजा विक्रमादित्य, महाराणा प्रताप तथा झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक झांकी निकाली गयी.

छात्र छात्राओं द्वारा पथ संचलन मधुरापुर बाजार और बलाहा नारायणपुर   का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुआ.विद्यालय के सभी भैया-बहन नगर में सभी को विक्रम संवत 2074 की शुभकामनाएं दे रहे थे.पथसंचलन के बाद नववर्ष पर परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित हुआ.जिसमे समिति के अध्यक्ष सकलदेव प्रसाद सिंह ने भारतीय नववर्ष को मनाने के कारणों पर प्रकाश डाला.उन्होंने बताया कि आज के ही दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी.आज ही के दिन एक चैत्र को नवरात्र का प्रारंभ होता है.साथ ही राजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की भी शुरुवात की थी.विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा जी ने बताया की भगवान राम का भी राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था।संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार जी का भी जन्म दिवस आज ही है.महर्षि दयानंद सरस्वती ने भी आर्य समाज की स्थापना आज ही के दिन की थी. इसप्रकार आज के दिन से कई घटनाएं जुड़ी हुई है.प्रकृति में भी नयापन आ जाता है.विद्यालय के नये सत्र का प्रारंभ भी चैत्र माह से शुरू है. सभी आचार्यों ने भी नववर्ष पर अपने विचार प्रस्तुत किये.इसप्रकार कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव दिनेश यादव, उपाध्यक्ष पुवॆ प्राचार्य  राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष विजय सिंह, कोषाध्यक्ष चक्रधर प्र. सिंह,समिति सदस्य तथा सभी आचार्य उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *