नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में मारवाड़ी विवाह भवन से सुबह 6:00 बजे 201 श्याम भक्तों द्वारा निशान पूजन के बाद रंजन केडिया के द्वारा नारियल फोड कर यात्रा की शुरुआत की गयी वही श्याम प्रेमी श्याम के भजनो पे झुमते नाचते गाते हुए संग रासमंडली अबीर गुलाल खेलते श्याम भक्त नवगछिया नगर के मुख्य मार्ग दुर्गा स्थान चौक स्टेशन रोड होते हुए NH31 होते हुए भागलपुर मंदरौजा स्थित श्याम मंदिर पंहुचा

इस निशान यात्रा में भक्तों के ऊपर नगर वासियों के तरफ से पुष्प वर्षा भी की जा रही थी जो आकर्षण का केंद्र था इस निशान पदयात्रा में नवगछिया एवं भागलपुर की पुलिस प्रशासन भी साथ साथ चल रही थी इस विशाल निशान पद शोभा यात्रा में पूरे रास्ते जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं के द्वारा निशान लिए भक्तों के लिए कई प्रकार की सेवा प्रदान की गई जिसमें नवगछिया स्टेशन रोड में सेवार्थ ने द्वारा हरीकुंज के पास शरबत और फल का व्यवथा किया गया था

वही एनएच 31 नवगछिया जीरोमाइल फूड प्लाजा में फूड प्लाजा के संचालक श्री संतोष कुमार एवं श्याम दिवाने के तरफ से रास उत्सव में राधा कृषण की जोड़ी ने खूब ठुमके लगाये और लोगो का मनमोह लिया श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा श्याम दिवाने के सभी सदस्य निहाल केजरीवाल, केशव सरार्फ, केशव उदयपुरिया, सौरव रुगठा, सौरव चौधरी, आयुष खेमका, रोहित यदुका, रौनक सुल्तानिया, शुभम सरार्फ, राज सराफ को समानित किया गया

आगे खगड़ा में वैभवव होटल में बाबा का हुक्म का शानदार व्यवस्था में लोग अपने थकान और उम्मस भरी गर्मी को भूल गये वरुण केजरीवाल के द्वारा सभी लोगो का अभिवादन किया जा रहा था मंडल अध्यक्ष के द्वारा बाबा का हुक्म के सभी सदस्यों को समानित किया गया तथा जगतपुर में अवधेश साहू के तरफ से पेट्रोल पंप पर लस्सी और फल की व्यस्वथा की गयी थी भागलपुर जीरोमाइल के पास चाणक्य कॉलोनी में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा सेवा दी गई

उसके बाद बहाँ विश्राम कर निशान पुनः मंदरौजा स्थित श्याम मंदिर के लिए अबीर गुलाल खेलते हुए झूमते नाचते श्याम बाबा को अपना निशान अर्पण किया निशान अर्पण करने के बाद देवी बाबू की धर्मशाला भागलपुर में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान एवं श्रीमती अनुराधा खेतान की गरिमामय उपस्थिति में महा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि इस निशान यात्रा में फारबिसगंज से से भी श्याम भक्त निशान यात्रा में भाग लेने हर साल आते हैं श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, मनोज चौधरी, रवि सर्राफ, नंदलाल तिवारी, रूपेश रुंगटा, संदीप चिरानिया, शंभू रुंगटा, बिनय केजरीवाल, गौरीशंकर सर्राफ एवं सभी सदस्य गण श्याम प्रेमी इस निशान यात्रा में साथ साथ चल रहे थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *