नवगछिया: मोहन कुमार, मच्छर भगाने के ज्यादातर लोग रिफिल का यूज करते हैं। रिफिल में लिक्विड भरा रहता है, जिसे एक मशीन में फिट किया जाता है। मशीन रिफिल के लिक्विड को गर्म करती है और वो हवा में फैलने लगता है, जिससे मच्छर भगाने लगते हैं। ये मशीन रिफिल के साथ 150 रुपए करीब आती है। वहीं, रिफिल की कीमत करीब 70 रुपए होती है। रिफिल का लिक्विड 30 दिन तक आसानी से चल जाता है। हालांकि, रिफिल के अंदर भरे जाने वाले लिक्विड को आप घर पर ही बना सकते हैं। इसकी खर्च सिर्फ 3 रुपए रिफिल आएगा।
Total Downloads: 107
# रिफिल के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
आपके पास ऑलआउट, मोर्टीन, गुडनाइट या किसी अन्य कंपनी की रिफिल मशीन है, तब उसके लिक्विड को घर पर ही बनाया जा सकता है। इसके लिए, आपको सिर्फ कपूर और तारपीन तेल की जरूरत होगी। कपूर किराने और तारपीन तेल हार्डवेयर शॉप से खरीदा जा सकता है। ये दोनों चीजें महंगी भी नहीं होती। एक लीटर तारपीन और एक पैकेट कपूर से 2 साल यानी 24 महीने के लिए आप लिक्विड तैयार कर सकते हैं।


# ऐसे होगी आपकी बड़ी बचत
> कंपनी की एक रिफिल का खर्च 70 रुपए
> दो साल के लिए रिफिल का खर्च 70 x 24 = 1680 रुपए
> कपूर के एक पैकेट की कीमत करीब 20 रुपए
> एक लीटर तारपीन तेल की कीमत करीब 45 रुपए
> दोनों का कुल खर्च 20 + 45 = 65 रुपए
> यानी करीब 65 रुपए में 2 साल के लिए रिफिल का लिक्विड तैयार हो सकता है।
> कंपनी की रिफिल का 2 साल का खर्च 1680 रुपए
> घर पर बने लिक्विड का 2 साल का खर्च 65 रुपए
> 2 साल में आपकी कुल बचत 1680-65 = 1615 रुपए
> इस तरह हर महीने 67 रुपए से भी ज्यादा की बच होगी।
