नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में साइबेबरात पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडल के सभी बीडीओ, थानाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में मुख्य रूप से सभी थाना क्षेत्र में सोबेबारात को लेकर कहा कहा नमाज अदा की जाती है की जानकारी एसडीओ ने थानाध्यक्षो से लिया. सोबेबारात में कहा कहा पर दंडाधिकारी व पुलिस बलों के प्रतिनियुक्ति किये जाने की आवश्यकता है इसकी जानकारी सभी थाना अध्यक्षों से लिया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस्माइलपुर में दो कब्रिस्तान है. एक लक्ष्मीपुर​ नारायणपुर दुसरा भिठ्ठा में है. गोपालपुर में पांच जगहों में कब्रिस्तान है. वहीं बिहपुर में पांच, नवगछिया में छह, परवत्ता में एक, रंगरा में चार स्थानों पर कब्रिस्तान है. इन स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाने की आवश्यकता है. मौके पर एसडीओ ने थानाध्यक्ष व बीडीओ को त्यौहार को लेकर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर तत्काल शांति समिति की बैठक कर एक समिति का गठन करे और इसकी रिपोर्ट कार्यालय को दे. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को 25 अप्रैल तक अपने अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर समिति का गठन कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी लिया की किन-किन स्थानों पर कब्रिस्तान और मंदिर आसपास है उन स्थानों पर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने वैसे स्थानों को 25 लोगों का स्थाई समिति गठन पर कराने का निर्देश दिया है.

,, वरीय पदाधिकारियो के आदेश का पालन नहीं होने पर लगी फटकार

वरीय पदाधिकारी के निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर नवगछिया एसडीओ ने बीडीओ व थानाध्यक्ष को फटकार लगाई. मौके पर उन्होंने वरीय अधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए कार्यालय को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया. मालूम हो कि डीएम एवं डीआइजी द्वारा बीडीओ एवं थानाध्यक्ष को पंचायत स्तर पर स्थाई शांति समिति का गठन कर उस की सूची तैयार कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था.

लेकिन निर्देश के बाद भी पदाधिकारियों द्वारा स्थाई शांति समिति का गठन नहीं किया गया. वहीं एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि त्यौहार के अलावा हर सप्ताह शनिवार को शांति समिति की बैठक होगी. जिस बैठक में यह स्थाई समिति के सदस्य भाग लेंगे. स्थाई शांति समिति का गठन होने से त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में प्रशासन को सहूलियत होगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet